
मसूरी। पदमश्री यात्रा वृतांत लेखक व पूर्व कमांडर नेवी ह्यू गेंजर का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ कैमल बैक रोड स्थित कब्र्रिस्तान में किया गया। इस मौक पर बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक सामाजिक संगठनों सहित उनके परिचित मौजूद रहे। पास्टर ने धार्मिक पंरपरा का निवर्हन करते हुए बाइबिल का पाठ किया व उनके पुत्र पीटरी गेंजर ने उनको अंतिम श्रद्धाजलि दी।
पदमश्री ह्यू गेंजर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अतिंम विदाई दी। फोटो कैप्शन अंतिम संस्कार के लिए जाते हुए मसूरी
पदमश्री ह्यू गेंजर का अंतिम संस्कार सैनिक सम्मान के साथ किया गया। भारतीय नौसेना के अधिकारियों व जवानों ने उनके शव पर पुष्प चक्र चढाया व उनके शव को सम्मान के साथ कैमल बैक कब्रिस्तान ले गये जहां आईटीबीपी के जवानों ने अंतिमं सलामी दी वहीं उत्तराखंड पुलिस के सीओ मनोज असवाल व कोतवाल देवेंद्र चौहान ने उनके शवपर पुष्प चक्र अर्पित किया वहीं नगर प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार उपेंद्र राणा ने पुष्प चक्र चढाया। इस मौके पर शहर वासियों की ओर से भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने पुष्प अर्पित कर उन्हें अतिंम श्रद्धांजलि दी व उनके योगदान के बारे में बताया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, सभासद जसबीर कौर, सुशांत बोहरा, नेवी के पूर्व कप्तान विवेक बहुगुणा, निधि बहुगुणा, सतीश ढौडियाल, मनोज सैली, लेखक गणेश सैली, आभा सैली, तान्या सैली बक्शी, पूर्व सभासद जसोदा शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



