देहरादूनमसूरी

मसूरी शहर कांग्रेस ने मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि मनाकर उनको याद किया।

मसूरी। शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम के तहत क्रांतिकारी व शिल्पकार स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया व उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनकी पुण्यतिथि को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया।
कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने स्व. मुंशी हरि प्रसाद टम्टा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके द्वारा सामाजिक बुराई को समाप्त करने के साथ ही आजादी के आंदोलन में दिए गये योगदान को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि पूरे उत्तराखंड में हरि प्रसाद टम्टा की पुण्य तिथि मनाई गयी। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो समाज के लिए किया उनको याद करते हुए उन्हें नमन करते है व संकल्प लेते है कि जिस तरह दलित समाज को उनके उत्थान व एकीकरण के लिए व वर्ग विभाजन की कुरीति को दूर करने के लिए जो संकल्प उन्होंने लिया उसके आगे बढाते हुए जाति की विवेधता को समाप्त करते हुए टम्टा ने समाज सुधार का निर्णय लिया व तत्काली ब्रिटिश सरकार के साथ वार्ता की व दलित समाज के विभिन्न छोटी जातियों उपजातियों का एकीकरण किया किया व शिल्पकार समाज के रूप स्थापित किया व उन्हें उपाधि दी गयी। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम कार्य किया व विद्यालयों में प्रौढ़ शिक्षा के केद्र खोले। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि कांगेस आज के दिन को सामाजिक न्याय दिवस के मना रहा है। उन्होंने कहा कि वह क्रांतिकारी, समाज सुधारक थे जिन्हांने अनेक कार्य किए। उन्होंने वर्गभेद के खिलाफ लड़ाई लड़ी व दलितों को शिल्पकार की उपाधि दिलाई। वह उत्तराखंड की विभूति है तथा उनका जन्म अल्मोड़ा में हुआ। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य किए व पहाड़ में शिक्षा नहीं है तो उन्हांने 150 से अधिक स्कूल व प्रौढ शिक्षा के केद्र खुलवाये वहीं आजादी के आंदोलन में प्रतिभाग किया। व आने वाली पीढी को याद रखना चाहिए, ये सभी हमारे आदर्श रहे हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पालिका सभासद जसबीर कौर ने कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ऐसे महान क्रांतिकारी व समाज सुधारक थे। उन्होंने समाज में वर्गभेद को समाप्त करने, समानता लाने व सामाज से कुरीतियों को समाप्त करने के साथ ही आजादी के आंदोलन में प्रतिभाग किया लेकिन उनके बारे में कोई नहीं जानता ऐसे आदर्श महापुरूषों को याद किया जाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, महिमानंद, मेघ सिंह कंडारी, नागेद्र उनियाल, भगवान सिंह धनाई, तेजपाल रौथाण, पूर्व सभासद अरविंद सोनकर, महिपाल सिंह रावत, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, रणवीर सिंह मुकेश, चांद खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button