
मसूरी वन प्रभाग की पहल पर धनोल्टी में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।
मसूरी (टिहरी): मसूरी वन प्रभाग की ओर से जौनपुर रेंज के अंतर्गत संचालित लखवाड कैंप परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से ग्राम धनोल्टी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत धनोल्टी के प्रधान लक्ष्मी देवी द्वारा दीप प्रचलित कर किया गया ।
शिविर में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।
शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड़ के चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों के विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), माइग्रेन, नेत्र रोग, पुराना जुकाम तथा पेट संबंधी रोगों की जांच एवं उपचार किया गया। कुल 105 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिंदाल, वन क्षेत्राधिकारी तनीशा नौटियाल, फार्मासिस्ट मनोज कुमार, अभिषेक पाल, राहुल सहित स्वास्थ्य विभाग व वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।
ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही।



