देहरादूनमसूरी

प्रेस क्लब मसूरी ने होली मिलन समारोह आयोजित कर फूलों की होली खेली।

मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब ने क्लब कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं विशिष्ट अतिथि भाजयुमो के प्रदेश मंत्री एवं अधिवक्ता आर्यनदेव उनियाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया वहीं फूलों की होली खेली गयी व सदस्यों ने जमकर नृत्य किए।

मसूरी प्रेस क्लब सभागार में आयोजित होली मिल समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि पत्रकार शहर का आईना होता है, उन्होंने कहा कि शहर के विकास में पत्रकारों के योगदान को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं दी व कहा कि पत्रकारों के मार्ग दर्शन शहर हित में जरूरी है लेकिन लंबे समय से पत्रकारों के साथ संवाद नहीं हो पाया यह कमी रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष समाचार प्रकाशित करना चाहिए ताकि अगर गलत हो रहा है तो उसे सुधारा जा सके। उन्होंने प्रेस क्लब विस्तारीकरण में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजयुमों के प्रदेश मंत्री व अधिवक्ता आर्यनदेव उनियाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी व कहा कि पत्रकार को जनहित व शहर हित में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहाकि पत्रकार समाज का आइना होता है जिससे सीखने को मिलता है। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी व आर्यनदेव उनियाल का स्वागत किया व कहा कि पत्रकारों से समाज को बडी अपेक्षाएं होती है लेकिन इसमें पक्षपात न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई समाचार एक पक्ष देता है तो दूसरे पक्ष का वर्जन भी होना चाहिए ताकि सभी पक्षों की बात रखी जा सके। उन्होंने पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी से प्रेस क्लब के विस्तार में सहयेग की अपेक्षा भी की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार शूरवीर भंडारी ने सभी का स्वागत किया व होली की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर फूलों की होली खोली गयी व जमकर नृतय किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव सूरत सिंह रावत ने किया। इस मौके पर प्रेस क्ल अध्यक्ष सुनील सिलवाल, महासचिव सूरत सिह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, तान्या सैली, हरीश कालरा, दीपक रावत, उपेंद्र लेखवार, मोहसिन तन्हा, आशीष भटट, धमेंद्र धाकड, भानू काला, अजीत कुमार, सुमित कंसल, डा. नीरज सिंघल, शिव अरोड़ा, रवि बंसवाल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button