देहरादूनमसूरी

पालिका होली मिलन कार्यक्रम में रंगों की बौछार, टाउन हाल में झूमे शहरवासी।

मसूरी। नगर पालिका परिषद द्वारा टाउन हाल में आयोजित होली मिलन समारोह में शहरवासी रंगों और फूलों की होली के साथ उत्साहपूर्वक झूम उठे। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने सभी नागरिकों को होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान एक-दूसरे को गुलाल लगाकर तथा फूलों की होली खेलकर आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया।

पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि नगर पालिका ने पिछले वर्ष से होली मिलन कार्यक्रम की परंपरा शुरू की है, जिसका उद्देश्य शहरवासियों, सामाजिक संस्थाओं और पालिका के बीच आपसी संवाद और समन्वय को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से मतभेद और गिले-शिकवे दूर होते हैं तथा शहर के विकास के लिए सामूहिक प्रयासों को बल मिलता है।
उन्होंने कहा कि “यह रंगों का त्योहार है, जिसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन संवाद और सहयोग से सुखद परिणाम निकलते हैं। हमें राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर मिलकर शहर के विकास के लिए आगे बढ़ना चाहिए।”
अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने भी होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी गलतफहमियों को दूर करने का पर्व है। उन्होंने नगर के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई और कहा कि सभी के सहयोग से पालिका नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती है।
कार्यक्रम में पालिका सभासद अमित भट्ट, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, गौरव गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, सुरेंद्र रावत, धनप्रकाश, परेंद्र सकलानी, नागेंद्र उनियाल, महेश चंद्र, अनिल गोदियाल, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, विजय बुटोला, कर अधीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह, कार्यालय अधीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी, विरेंद्र बुटोला सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह में पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज के बीच रंगों की बौछार और फूलों की खुशबू ने पूरे टाउन हाल को होली के उल्लास से सराबोर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button