देहरादूनमसूरी

कैंपटी टैक्सी स्टैंड पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल, मंत्री गणेश जोशी ने ली समीक्षा बैठक।

मसूरी:
प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुंचकर कैंपटी टैक्सी स्टैंड के समीप एनएच 707ए पर क्षतिग्रस्त पुश्ते के कार्य का निरीक्षण किया। मार्ग का कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद छोटे वाहनों के लिए आवागमन खोल दिया गया है। फिलहाल यहां एकल मार्गीय यातायात संचालित किया जाएगा, जबकि एक सप्ताह के भीतर बड़े वाहनों के लिए भी मार्ग खोलने की बात कही गई है।
मंत्री जोशी ने बताया कि शिव मंदिर के समीप वैली ब्रिज स्थल पर नए पुल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा और इसे चार माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दौरान गांधी चौक हवाघर पर जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग और एनएच के अधिकारियों के साथ बैठक कर मसूरी के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं।
बैठक में पेयजल आपूर्ति को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें जल संस्थान ने 14 एमएलडी पानी उपलब्ध होने की जानकारी दी। हालांकि कुछ क्षेत्रों में पानी की समस्या पर मंत्री ने अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
साथ ही गांधी चौक क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर सख्ती बरतने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए। बैठक में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button