
मसूरी।
जय बद्री केदार महिला समूह, समाजसेवी देवेंद्र उनियाल एवं सहयोगी युवाओं के तत्वाधान में राधाकृष्ण मंदिर सभागार में परिवर्तन चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 150 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, रोटरी क्लब की सचिव योगिता गोयल, समाजसेवी देवेंद्र उनियाल एवं जय बद्री केदार महिला समूह की अध्यक्ष लक्ष्मी उनियाल द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर शिविर आयोजक देवेंद्र उनियाल ने बताया कि यह उनका 16वां रक्तदान शिविर है, जिसमें हर बार युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन को बचाना है। पिछले चार वर्षों में इस पहल से करीब 500 लोगों को लाभ मिल चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून और मसूरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
रोटरी क्लब की सचिव योगिता गोयल ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताते हुए सभी लोगों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि देवेंद्र उनियाल द्वारा हर वर्ष आयोजित किए जा रहे इस शिविर से कई मरीजों का जीवन बचाया जा चुका है और इस तरह के आयोजनों से समाज में जागरूकता भी बढ़ती है।
इस मौके पर संजय पुंडीर, मसूरी प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, विजेंद्र पुंडीर, तरुण नेगी, सुनील उनियाल, विनोद कंडारी, सुभाष भंडारी, राजीव अग्रवाल, विक्की पुंडीर, रवि (माटु), प्रदीप कुमार, सौरभ (लक्की), भरत पंवार, कमल नेगी, आनंद पवार, मुकेश पवार, मनोज नेगी, संजय नेगी, आशीष भट्ट, सूरज सिंह रावत, प्रदीप रावत, संदीप रावत, सीता पवार, शमा रावत, मंजू भट्ट, सुनीता शर्मा, मोहन पुंडीर, शाहिद अंसारी, अमन कुरेशी, प्रमिला नेगी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।



