देहरादूनमसूरी

भाजपा ने स्थापना दिवस पर मसूरी में मिष्ठान वितरण कर मनाया उत्सव।

Y
मसूरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मसूरी मंडल द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की और उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने 47 वर्षों के लंबे सफर में कार्यकर्ताओं के संघर्ष और समर्पण से देश की राजनीति में एक मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों और दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार को लेकर निरंतर आगे बढ़ रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ देश विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा और विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में शामिल होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा पुनः सरकार बनाएगी।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि वर्ष 1980 में स्थापित भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है, जो कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता अपने घरों में पार्टी का ध्वज फहराते हैं और “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” के संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, कमला थपलियाल, अरुण कुमार, सभासद अमित भट्ट, गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, अभिलाष, सपना शर्मा, आशीष जोशी, बबीता मित्तल, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button