उत्तराखंडमसूरी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मसूरी में विभिन्न संगठनों ने मिलकर निकाली तिरंगा यात्रा:

मसूरी – भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनो, भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों, कीन संस्था एवं स्थानीय निवासियों द्वारा “हर घर तिरंगा” यात्रा निकाली गई।

पुराने टिहरी बस स्टैंड से शुरू हुई तिरंगा यात्रा मलिंगार चौक, लंढौर, कुलड़ी बाजार, मॉल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। इस दौरान यात्रा में शामिल आईटीबीपी के जवानों, विभिन्न सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ताओं, भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों के वंदे मातरम, भारत माता की जय के गगन भेदी नारों से शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मात्र एक दिन का कार्यक्रम नहीं है आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे सप्ताह पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। कहा की हर मंडल में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसमें समाज का हर व्यक्ति प्रतिभाग कर रहा है, जोशी ने कहा कि आज देश का युवा अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रहा है।

भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पूरे सप्ताह भर हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें लोगों का भारी उत्साह देखा गया है। कहा कि आज भारी बारिश के बाद भी इतनी संख्या में तिरंगा यात्रा में लोगों का शामिल होना तिरंगे के प्रति सम्मान को दर्शाता है।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व पालिका अध्यक्ष ओपी उनियाल, मोहन पेटवाल, कुशल राणा, नरेंद्र मेलवान, अनीता सक्सेना, संजय अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, आईटीबीपी की जनसंपर्क अधिकारी धर्मेंद्रपाल सिंह भंडारी, अनीता धनाई, जशोदा शर्मा, सीता पंवार, विजेंद्र भंडारी, गंभीर पंवार, राजेंद्र रावत, धर्मपाल पंवार, मुकेश खरोला, देवेंद्र मालासी, विजय बुटोला सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button