उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी

शहर कांग्रेस ने जवाहर एक्वेरियम में बाल दिवस पर नेहरू को याद किया:

मसूरी। शहर कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनायी। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता व स्कूली बच्चे जवाहर एक्वेरियम पर एकत्र हुए व वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी व देश के विकास में किए गये योगदान को याद किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता के नेतृत्व में मालरोड स्थित जवाहर एक्वेरियम में प. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्चन कर उनकी जयंती मनाई गयी। इस मौके पर महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यामंदिर के बच्चों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की व प. नेहरू अमर रहे के नारे लगाये। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि प. जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी में अहम योगदान देने के साथ ही भारत के आजाद होने पर प्रथम प्रधानमंत्री का पद ग्रहण किया व देश के विकास में अनेक योजनाएं बनायी। जिस समय वह प्रधानमंत्री बने उस समय देश कई समस्याओं से जूझ रहा था लेकिन उनके कुशल नेतृत्व के चलते देश ने विकास की गति पकड़ी व देश में अनेक उद्योंगों की स्थापना की। उन्होंने कहाकि नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था जिस कारण उन्हें चाचा नेहरू कहा जाता था। इस कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने स्कूली बच्चों को विस्तार से प. नेहरू के जीवन के बारे में बताया व देश के विकास में दिए गये योगदान के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष महेश चंद, राजीव अग्रवाल, हेमंत ग्रोवर, महिमानंद, वीरेंद्र कैंतुरा, अरविंद सोनकर, नागेद्र उनियाल सहित महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यांमंदिर के बच्चे भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button