उत्तराखंडदेहरादून

देवभूमि में नारायणी सेना का विधिवत गठन, अनिता थापा बनीं केंद्रीय अध्यक्ष:

देहरादून, 22 फरवरी 2026।
आज दिनांक 22/02/26 को नारायणी सेना का विधिवत गठन एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कोर कमेटी की सर्वसम्मति से अनिता थापा को संगठन का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक के दौरान संगठन कार्यकारिणी द्वारा विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। केंद्रीय अध्यक्ष अनिता थापा ने कहा कि आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार से नशा नियंत्रण, धर्मान्तरण, अवैध घुसपैठ, जनसंख्या नियंत्रण एवं भ्रष्टाचार निरोधक जैसे आवश्यक कानूनों को अविलंब लागू करने की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर संगठन भविष्य में धरातल पर बड़ा जनआंदोलन भी करेगा।
संगठन के संस्थापक करण शर्मा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की बदलती डेमोग्राफी को संतुलित और संरक्षित रखने के लिए नारायणी सेना संकल्पबद्ध है। कोषाध्यक्ष हिमांशु भट्ट ने मंदिरों एवं देवालयों के संरक्षण के लिए संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।
संगठन सचिव संजय रौतेला ने जानकारी दी कि सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना जाग्रति हेतु विभिन्न क्षेत्रों में छोटे-छोटे जनशिविर आयोजित किए जाएंगे। वहीं उपाध्यक्ष ज्योत्सना प्रधान ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर प्रशासन की स्पष्ट और प्रभावी भूमिका तय किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अमरजीत सिंह को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार एवं अनुराग थापा, महासचिव के रूप में अंकित, सचिव पद पर मनीष, मीडिया प्रभारी के रूप में गौरव, गौरक्षा उपाध्यक्ष आकाश को जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला मोर्चा में सुमन को जिलाध्यक्ष, श्रुति को उपाध्यक्ष, पूजा को सचिव तथा गीता नौटियाल को संयोजक बनाया गया।
इसके अतिरिक्त हिना थापा, शुभम थापा, सतीश शर्मा, भवन डोरा, गीता, अभिषेक, वरिष्ठ समाजसेवी जगमोहन शर्मा, मनमोहन साहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button