उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी

Kuldeep Yadav की शादी से गुलजार मसूरी, धूमधाम से संपन्न हुआ हल्दी समारोह।

पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni भी पहुंचे मसूरी, शादी समारोह आज।

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी इन दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav की शादी को लेकर चर्चा में है। मसूरी के ऐतिहासिक Welcomhotel The Savoy में चल रहे विवाह समारोह के तहत शनिवार को पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच हल्दी की रस्म धूमधाम से संपन्न हुई।

हल्दी समारोह में दूल्हे के परिजनों, रिश्तेदारों और क्रिकेट जगत से जुड़े कई खास मेहमानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय टीम के खिलाड़ी Yuzvendra Chahal, Rinku Singh सहित अन्य खिलाड़ी भी मौजूद रहे। ढोल-नगाड़ों की थाप पर मेहमानों ने नृत्य कर जश्न मनाया और होने वाले दूल्हा-दुल्हन को शुभकामनाएं दीं।
बताया जा रहा है कि कुलदीप यादव अपनी मंगेतर व बचपन की मित्र वंशिका के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी से पहले हल्दी और मेहंदी जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
वहीं जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान Mahendra Singh Dhoni भी मसूरी पहुंच चुके हैं और शादी समारोह में शामिल होंगे। मुख्य विवाह समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा।
पर्यटन नगरी मसूरी में हो रही इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button