देहरादूनमसूरी

अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे पर 60 स्वच्छता कर्मियों का सम्मान।

मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे के अवसर पर हिलदारी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के संयुक्त तत्वावधान में एमआरएफ सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 32 वेस्ट पिकर्स एवं 28 एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) कर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
यह दिवस प्रतिवर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है और स्वच्छता कार्य में जुटे वेस्ट पिकर्स के सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से समर्पित है। शहरों में कचरे के पृथक्करण (सेग्रीगेशन) और पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) की प्रक्रिया में इन कर्मियों की अहम भूमिका रहती है।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वेस्ट पिकर्स और एमआरएफ कर्मियों के कार्य को समाज के सामने लाना, उनके अधिकारों, सुरक्षा और गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस अवसर पर 32 वेस्ट पिकर्स को सम्मानित करते हुए उन्हें जैकेट एवं ग्लव्स भेंट किए गए। वहीं 28 एमआरएफ कर्मियों को भी सम्मान स्वरूप सुरक्षा सामग्री प्रदान की गई तथा पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए, जिससे उनके कार्य को औपचारिक पहचान मिल सके।
कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी रजनीश डोबरियाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह बिष्ट एवं आराफ़ात उपस्थित रहे। एमआरएफ टीम से लोकेश, मोहन और राजेश तथा हिलदारी टीम से लीला एवं निशा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समारोह स्वच्छता कर्मियों के सम्मान, प्रोत्साहन और उनके योगदान को समाज में उचित पहचान दिलाने की दिशा में एक सशक्त पहल के रूप में सामने आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button