उत्तराखंडदेहरादून

मल्हान ग्रांट में श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, धूमधाम से निकली कलश यात्रा।

देहरादून। राजधानी देहरादून के नया गांव, मल्हान ग्रांट स्थित श्री हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार को भक्तिमय माहौल के बीच भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही क्षेत्र में श्रीराम कथा का शुभारंभ हो गया। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
श्री हनुमान मंदिर समिति मल्हान ग्रांट की ओर से आयोजित इस धार्मिक आयोजन में 10 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन श्री हनुमान मंदिर प्रांगण, मल्हान ग्रांट, नया गांव, शिमला बाईपास रोड, देहरादून में किया जा रहा है।

आयोजक समिति ने क्षेत्रवासियों एवं समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है। समिति का कहना है कि श्रीराम कथा के श्रवण से जीवन में सद्विचार, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है।
इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री हनुमान मंदिर समिति मल्हान ग्रांट एवं समस्त मल्हान ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम 18 नवंबर तक जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button