देहरादूनमसूरी

मसूरी में बारिश से जनजीवन प्रभावित, ठंड बढ़ी; वैलीब्रिज निर्माण पर होटल एसोसिएशन ने जताया आभार।

मसूरी।
पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। सोमवार सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश सुबह नौ बजे तक थम गई, लेकिन दोपहर में एक बार फिर बारिश शुरू होने से ठंड में इजाफा हो गया। ठंड बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ा।
बारिश का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर देखने को मिला, जो ठंड के कारण परेशान नजर आए। वहीं बाजारों में भी रौनक गायब रही और रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। केवल जरूरी काम से जुड़े लोग ही बाहर निकले। दुकानदारों ने भी हीटर और आग के सहारे दिन गुजारा।
वैलीब्रिज निर्माण पर जताया आभार
मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर सीजन से पहले एक और वैलीब्रिज निर्माण के निर्देश देने पर काबीना मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे पर्यटन सीजन के दौरान लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।
एसोसिएशन द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया कि मंत्री जोशी ने लोक निर्माण विभाग को एक माह के भीतर वैलीब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मसूरी आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव अजय भार्गव सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री के इस प्रयास की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button