उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी

मसूरी प्रेस क्लब का भव्य स्मारिका लोकार्पण व सम्मान समारोह, मंत्री गणेश जोशी ने 11 लाख की घोषणा की।

मसूरी। मसूरी प्रेस क्लब द्वारा आयोजित वार्षिक स्मारिका लोकार्पण एवं सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली शहर की पांच विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश जोशी ने मसूरी प्रेस क्लब के विस्तार, साज-सज्जा एवं आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए विधायक निधि से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
नगर पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गणेश जोशी, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत शूरवीर भंडारी ने किया।

समारोह में प्रशासनिक सेवा एवं साहित्य सृजन के लिए अनिल रतूड़ी, लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए झुमैलों ग्रुप की प्रमिला नेगी, युवा लेखन के लिए गौरी तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. खजान सिंह चौहान को शॉल, स्मृति चिन्ह, गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और मसूरी के पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से विशिष्ट पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्ष लेखन से सरकार की कमियों को उजागर करने के साथ समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं।
विशिष्ट अतिथि मीरा सकलानी ने पत्रकारों की भूमिका को समाज को जागरूक करने और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अहम बताया तथा प्रेस क्लब के विस्तार में सहयोग का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, नेहा जोशी, उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा, अनिल रतूड़ी ने भी संबोधित किया।
इस दौरान इतिहासकार गोपाल भारद्वाज ने मसूरी से दिखने वाली हिमालय श्रृंखला का चित्र मुख्य अतिथि गणेश जोशी, गंगोत्री का चित्र पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं उत्तरांचल प्रेस क्लब अध्यक्ष को भेंट किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब महामंत्री सूरत सिंह रावत एवं मोहसिन तन्हा ने किया, जबकि अंत में अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन राधा रतूड़ी, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भगवती प्रसाद कुकरेती, पूर्व डीआईजी एसपी चमोली, क्रिस उनियाल, समीर शुक्ला, रजत कपूर, डॉ. संतोष नेगी, उत्तरांचल प्रेस क्लब महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल, पूरण जुयाल, बीएस नेगी, प्रदीप भंडारी, राकेश अग्रवाल, प्रदीप सिगरोहा, धर्मपाल पंवार, सचिन पंवार, विवेक बहुगुणा, निधि बहुगुणा, कमल शर्मा, नत्थी नौटियाल, डॉ. मनोज रयाल, बिजेंद्र पुंडीर, हरीश कालरा, दीपक रावत, तान्या सैली, उपेंद्र लेखवार, आशीष भट्ट, नरेश नौटियाल, धर्मेंद्र धाकड़, अजीत कुमार, शिव अरोड़ा, डॉ. नीरज सिंघल, सुमित कंसल, मोहन कैंतुरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button