देहरादूनमसूरी

महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से सशक्तिकरण को मिली नई दिशा:

मसूरी। माल रोड स्थित एक होटल के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट और प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव के मसूरी भ्रमण के दौरान भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा मसूरी मंडल द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
टिहरी जिला भ्रमण पर पहुंची प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का कार्यकर्ताओं और महिला मोर्चा सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी महिलाओं से भाजपा की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 नजदीक आ रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं और चुनावी अभियान में बढ़त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, जिससे उनका सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने बताया कि भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर रही है और महिलाएं रोजगार व स्वरोजगार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं।
अंकिता भंडारी हत्याकांड के संदर्भ में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रही है, लेकिन वर्ष 2027 में जनता इसका जवाब देगी और प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनेगी।
प्रदेश महामंत्री हिमानी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं को अभूतपूर्व अवसर मिल रहे हैं और वे हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में महिलाएं स्वरोजगार के माध्यम से पहाड़ी व्यंजन और अन्य उत्पाद तैयार कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर गढ़वाल मंडल प्रभारी रेखा डंगवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कमला थपलियाल, महानगर उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पुष्पा पडियार, प्रमिला नेगी, राजेश्वरी नेगी, प्रभा बर्तवाल, कमल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button