उत्तराखंडदेहरादूनमसूरी

मसूरी प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव, सुनील सिलवाल लगातार तीसरी बार बने अध्यक्ष।

महासभा में दो वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत, सदस्यों ने सर्वसम्मति से जताया विश्वास; सूरत सिंह रावत महासचिव और मोहसिन तन्हा कोषाध्यक्ष चुने गए।

मसूरी/देहरादून। मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आम सभा प्रेस क्लब सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पिछले दो वर्षों के दौरान क्लब की गतिविधियों, उपलब्धियों और संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रस्तुत आय-व्यय के विवरण को सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। आम सभा के उपरांत आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
आम सभा में क्लब अध्यक्ष सुनील कुमार सिलवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले दो वर्षों में मिले सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। महासचिव सूरत सिंह रावत ने क्लब की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मोहसिन अहमद ने आय-व्यय का विवरण सदन के समक्ष रखा। सदस्यों ने कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना करते हुए अध्यक्ष सुनील सिलवाल को बधाई दी।
इसके पश्चात आगामी कार्यकाल के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी की देखरेख में नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इसमें सुनील कुमार सिलवाल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं सूरत सिंह रावत को महासचिव और मोहसिन तन्हा कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदाधिकारियों को भी लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया।
नई कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष – सुनील कुमार सिलवाल
महासचिव – सूरत सिंह रावत
कोषाध्यक्ष – मोहसिन तन्हा
उपाध्यक्ष – तान्या सैली
सहसचिव – नरेश नौटियाल
संयोजक – हरीश कालरा
कार्यकारिणी सदस्य – बिजेंद्र पुंडीर
कार्यकारिणी सदस्य – धर्मेंद्र धाकड़
कार्यकारिणी सदस्य – दीपक रावत
पुनः अध्यक्ष निर्वाचित होने पर सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से प्रेस क्लब की मजबूती, पत्रकारों के हितों और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर शूरवीर भंडारी, डॉ. मनोज रयाल, भानु काला, अमित गुप्ता, आशीष भट्ट, अजीत कुमार, दिनेश बडोनी, मोनिका मेहरा, अरविंद सेमवाल, मोहन कैंतुरा, शिव अरोड़ा, रजत एकांत सहित प्रेस क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button