
मसूरी। बिहार चुनाव में राजग की प्रचंड जीत पर भाजपा मसूरी मंडल ने शहीद भगत सिंह चौक पर जोरदार नारेबाजी के साथ आतिशबाजी की व मिष्ठान वितरित किया। वहीं इस मौके पर कहा गया कि 2027 में उत्तराखंड में भी भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनायेगी।

भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के समर्थन में नारेबाजी के बीच बिहार में मिली प्रचंड जीत पर खुशियां मनाई व आतिशबाजी के साथ ही मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा गठबंधन की बिहार में प्रचंड जीत, धर्म में विश्वास, धर्म की नीति, युवाओं, महिलाओं, बजुर्गो बेरोजगारों की चिंता करते है वह कभी नहीं हार सकते इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिश सरकार व एनडीए ने जिस सिद्धात पर चुनाव लडा व बिहार की जनता ने साथ दिया तो जंगल राज कभी नहीं आ सकता। जनता का विश्वास भाजपा गठबंधन के साथ रहा, यह भाजपा की जन कल्याणकारी नीति की जीत है, भाजपा ही देश को विकास के मार्ग पर ले जा सकती है उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के साथ हैट्रिक बनायेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व व बूथ स्तर के कार्यकर्ता यह उनकी मेहनत का नतीजा है कि बिहार में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। वहीं कहा कि उत्तराखंड में भी 2027 में जीत का जश्न मनायेंगे। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने इस जीत के लिए बिहार की जनता सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा अपने दम पर बिहार में सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है व आने वाले समय में भी भाजपा का कोई मुकाबला नहीं होगा। वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि यह प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार के विकास कार्यो का नजीता है व बिहार में एनडीए ने जो जन कल्याणकारी कार्य किए उसका प्रतिफल है। उन्होने कहा कि लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया व जंगल राज से किनारा किया। इसके लिए प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीश कुमार व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी जिनकी मेहनत से बिहार में प्रचंड जीत मिली। इस मौके पर मदन मोहन शर्मा, जगजीत कुकरेजा, आशीष जोशी, अमित भटट, विजय बिंदवाल, गुड मोहन राणा, अमित सिंघल, प्रेम गोयल, रमेश खंडूरी, सतीश ढौडियाल, सचिन पंवार, माधुरी शर्मा, उज्जवल नेगी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



