
छठ पूजा पर धर्मपुर में जनआस्था का संगम — प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिया भगवान सूर्य को अर्घ्य
धर्मपुर विधानसभा के मोथरोवाला, कारगी, देहराखास और ब्रह्मपुरी क्षेत्रों में छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धा, समर्पण और सामाजिक एकता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला जी ने घाटों पर पहुँचकर भगवान सूर्य को विधिवत अर्घ्य अर्पित किया और मातृशक्ति के साथ इस सांस्कृतिक पर्व में सहभागिता की।

छठ पूजा को लेकर स्थानीय महिलाओं और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। सूर्यास्त के समय घाटों पर दीपों की रौशनी और सामूहिक भजन-पूजन ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
ज्योति रौतेला जी ने कहा —
“छठ केवल एक पर्व नहीं, यह हमारी संस्कृति की आत्मा है। नारी शक्ति, प्रकृति पूजन और जनभावनाओं की शक्ति का यह संगम हमें न्याय, समरसता और जनसेवा की प्रेरणा देता है।”

इस अवसर पर पूर्व पंचायत सदस्य दलवीर सिंह बर्तवाल, पूर्व प्रधान नवीन छेत्री, विकास यादव, विजय दास, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, सुशीला बेलवाल शर्मा, अनीता सकलानी, उमा पंवार सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



