देहरादूनमसूरी

बंगाल में जनता ने सुरक्षा को समझकर भाजपा को दिया समर्थन: रमेश पोखरियाल निशंक

रमेश पोखरियाल निशंक पत्रकारों से वार्ता करते हुए।

मसूरी। पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश की जनता का भरोसा नरेंद्र मोदी पर लगातार बढ़ा है और बीते वर्षों में सुशासन के साथ देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की नीति ने भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल के संदर्भ में कहा कि वहां की सरकार, जिसका नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं, ने राज्य को “धर्मशाला” बना दिया था, लेकिन जनता ने देश की सुरक्षा को समझते हुए भाजपा को समर्थन दिया। उन्होंने इसे बड़ी जीत बताते हुए कहा कि अब समस्याओं का समाधान होगा।
निशंक ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार के कारण तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और राज्य में भारी निवेश आया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनाएगी।
इस मौके पर भाजपा नेता सुनील उनियाल गामा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने के कारण भाजपा का जनाधार मजबूत हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और मसूरी सीट पर भी पार्टी जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button