
बागेश्वर के गणखेत गांव का बौना लच्छू इन दिनों शुर्खियों में हैं। लच्छू पंचायती चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार है। लच्छू पहाड़ी नाम से फेमस यह कुमाउनी कलाकार अपनी अदाकारी से लोगो का दिल जीत रहा है। पंचायती चुनाव में प्रचार प्रसार में लच्छू अलग अंदाज में नजर आ रहे हैँ. कभी घोड़े में तो कभी छोटे छोटे पाँव से बड़े बड़े पहाड़ो में चलते, नाचते, गाते लोगो का खूब मनोरंजन करते नजर आ रहे हैँ.
बौना लच्छू का कहना है कि वह छोटे कद के जरूर हैं लेकिन क्षेत्र के लिए बड़े कार्य करने की सोच रखते हैं। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य बनकर अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना चाहते हैं। उनकी इस सोच ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।
लच्छू अपनी परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए अपने इंसानियत और काम करने की क्षमता लोगो को बता रहे की उन्हें भगवान ने मारा है, आप मत मारना और साथ ही उन्होंने कहा कि वह छोटे जरूर हैं लेकिन क्षेत्र के लिए काम बड़े करेंगे।