उत्तराखंडमसूरी

हरेला पर्व पर आईटीबीपी अकादमी में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

मसूरी। हरेला पर्व के पावन अवसर पर आईटीबीपी अकादमी, मसूरी में सोमवार को भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखण्ड के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक किशोर उपाध्याय, उपजिलाधिकारी राहुल आनंद तथा आईटीबीपी के वरिष्ठ अधिकारी राजेश सिंह के साथ मिलकर पौधारोपण किया। सभी अतिथियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण उत्सव है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण और संवर्धन का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।
इस दौरान “हरित उत्तराखण्ड, स्वच्छ मसूरी” के संकल्प को दोहराते हुए उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराने के लिए जनसहभागिता के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाना समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में आईटीबीपी के अधिकारी, नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button